Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना के हितग्राहियों से की चर्चा

-राजूराम ने एक एकड़ में लगाए टिशु कल्चर सागौन के २५० पौधे : १२ वर्षों में २४ से २६ लाख रुपए की आमदनी का अनुमान

-मुख्यमंत्री – भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें योजना की विस्तार से जानकारी दी और योजना से जुड़ने पर शुभकामनाएं दीं।

रायपुर (जनसंपर्क विभाग) ।  कांकेर वन मंडल के तुएगहन गांव के राजूराम उसेंडी ने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए बताया कि आज उनकी एक एकड़ भूमि में टिशु कल्चर सागौन के २५० पौधों का रोपण किया गया है। मुख्यमंत्री के पूछने पर उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि १२ वर्ष में सागौन के वृक्ष तैयार होंगे और उन्हें २४ से २६ लाख रुपए की आमदनी होगी।  उसेंडी ने बताया कि पहले वे अपनी १ एकड़ जमीन में धान लगाते थे, जिसमें ३ से ४ क्विंटल धान का उत्पादन होता था। सिंचाई के बारे में उन्होंने बताया कि उनके खेत में बोर भी है, जल्द ही वे ड्रिप सिंचाई की व्यवस्था करेंगे। बलरामपुर वन मंडल राधा नगर के  अभिषेक दुबे ने बताया कि उन्होंने २ एकड़ में टिशू कल्चर सागौन के ५०० पौधों का रोपण किया है। पहले वह सरसों की फसल लेते थे। सरगुजा वन मंडल के सखौली गांव की प्रमिला सिंह ने बताया कि उन्होंने २ एकड़ में चंदन के ३२० पौधे लगाए हैं । अधिकारियों ने बताया कि सरगुजा की जलवायु चंदन के लिए अनुकूल है। बीजापुर वन मंडल के मंगालूर गांव के मंगल राम राणा ने बताया कि उन्होंने ५ एकड़ खाली जमीन में १२५० टिशु कल्चर सागौन के पौधे लगाए हैं। इसी तरह कवर्धा वनमंडल के अमरौदी गांव के मोहम्मद हसीम खान ने बताया कि उन्होंने २ एकड़ में टिशु कल्चर सागौन के ५५० पौधे और बोककरखार के सुखलाल धुर्वे ने बताया कि उन्होंने एक एकड़ में क्लोन नीलगिरी के ९०० पौधे लगाए हैं। राजनवागांव के  जलेश्वर पाली ने बताया कि उन्होंने २ एकड़ में टिशु कल्चर सागौन के ५०० पौधे रोपे हैं। रायपुर वनमण्डल के सरोना के डॉ मढरिया ने बताया उन्होंने ७ एकड़ में १२५० टिशु कल्चर सागौन के पौधे लगाए हैं। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान इस योजना को आमदनी और पर्यावरण की दृष्टि से अच्छी योजना बताया।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. 863761 25770I conceive this site contains some rattling superb details for everyone : D. 21556

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *