Breaking News

मुख्यमंत्री बघेल राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह में हुए शामिल

-राज्य वित्त सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित

-मुख्यमंत्री ने कोविड-19के मुश्किल समय में अच्छे वित्तीय प्रबंधन के लिए वित्त विभाग के अधिकारियों की सराहना की

रायपुर (जनसंपर्क विभाग)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष २०१५ के बाद सेवानिवृत्त हुए वित्त विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की स्मारिका च्सुनिधिज् का भी विमोचन किया। वित्त विभाग के सचिव  अंकित आनंद, कोष एवं लेखा संचालक  नीलकंठ टीकाम, पेंशन संचालक सुश्री नम्रता गांधी और संस्थागत वित्त की विशेष सचिव एवं संचालक सुश्री शीतल वर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि वित्त और चित्त में गहरा संबंध है। जब वित्त बढ़िया हो तो चित्त भी बढ़िया होता है। वित्त विभाग पूरे प्रदेश की व्यवस्था के लिए धमनी का काम करता है। जहां जितनी जरूरत हो वहां उतनी राशि वित्त विभाग आबंटित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वित्तीय प्रबंधन में वित्त विभाग अच्छा काम कर रहा है। कोरोना संकट का समय राज्य की वित्तीय व्यवस्था के लिए परीक्षा का समय था। उस भीषण संकट के दौर में भी वित्तीय सेवा से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने राज्य की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा। जब देश में चारों ओर मंदी का वातावरण था, तब भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था गतिशील रही। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज जिन अधिकारियों का सम्मान हुआ है उनका मैं अभिनंदन करता हूं। पुरानी पेंशन योजना लागू करना राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों की पुरानी मांग थी। हमने इसे लागू करने का फैसला किया तो केंद्र सरकार ने इस पर असहयोगात्मक रवैया अपनाया। बावजूद इसके वित्त विभाग की कार्यकुशलता से पुरानी पेंशन योजना को प्रदेश में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। कार्यक्रम में वित्त विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद ने कहा कि राज्य शासन की नीतियों और योजनाओं को लागू करने में वित्त सेवा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे शासन के दिशा-निर्देशों के साथ मितव्ययता बरतते हुए वित्तीय प्रबंधन करते हैं। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सम्मान समारोह और स्नेह सम्मेलन के आयोजन के लिए राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संघ द्वारा आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। कार्यक्रम में राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री के.एल. रवि और महासचिव श्री सचिन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं राज्य वित्त सेवा के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

2 comments

  1. 703055 189013Reading, watching movies or plays, or similar activities that may bring inspiration. 159266

  2. 345070 822923This constantly amazes me exactly how weblog owners for example yourself can discover the time and also the commitment to keep on composing fantastic weblog posts. Your internet site isexcellent and 1 of my own ought to read blogs. I merely want to thank you. 784746

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *