रायपुर (संवाददाता) । छत्तीसगढ़ के पहले एवेरेस्ट पर्वतारोही व माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध पर्वतारोही राहुल गुप्ता को सात सितंबर को दिल्ली में वीरता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के गौरव राहुल गुप्ता को ये सम्मान स्पोर्ट्स के क्षेत्र में किया गया योगदान के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्तर की संस्था वीरता फाउंडेशन के वर्षगांठ पर संस्था के संस्थापक व संरक्षक आर्मी के मेजर जनरल रिटायर्ड प्रमोद कुमार शहगल व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्य अथितियों में मेजर जनरल रिटायर्ड यश मोर व कैप्टन रिटायर्ड धर्मवीर सिंह व जिंदा शहीद के नाम से प्रसिद्ध एमएस बिट्टा भी मौजूद रहे। इस अवार्ड समारोह के लिए एनसीसी के छह पूर्व कैडेट्स देशभर से चयनित किए गए थे। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि अवार्ड पाने वालों में प्रदेश के राहुल सबसे युवा थे। भारत सरकार द्वारा किसी खिलाड़ी द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तिगत उत्कृष्ट प्रदर्शन व योगदान के लिए। पद्मश्री अवार्ड (एडवेंचर स्पोर्ट्स कोटा-सब कैटेगरी ‘पर्वतारोहण’ में) के लिए राहुल गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में किये गए विशेष प्रयास व राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स को स्थापित करने व पहचान दिलाने के लिए नाम जा रहा है।
The National News
850924 102746I just added this webpage to my feed reader, excellent stuff. Cannot get enough! 735163