Breaking News
UP CMY

योगी को उत्तराखण्ड आने का बुलावा

UP CMY

श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। विधायक कंडारी ने बताया कि शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने सीएम योगी से देवप्रयाग ब्लॉक के अंतर्गत सिद्धपीठ चंद्रबदनी व कीर्तिनगर ब्लॉक के घंटाकर्ण मंदिर में आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत स्थित इन दोनों मंदिरों की अहम मान्यता है। यहां लोग देश के कोने-कोने से आकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कहा घंटाकर्ण देवता के मंदिर का पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके उद्घाटन का निमंत्रण सीएम योगी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे देवप्रयाग विधानसभा को एक नई पहचान भी मिलेगी।

Check Also

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *