Breaking News
burning busnwn

बस में करंट फैलने से दो लोग जिंदा जले

burning busnwn

बीकानेर (कां0सं0)। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में रोडवेज की एक बस बिजली के तारों से टच हो गई. इसके बाद बस में करंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई. अनूपगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक सोहना राम ने बताया कि अनूपगढ़-नाहरावाली सड़क पर राधा स्वामी सत्संग डेरे के पास बिजली के तार के संपर्क में आने से बस में आग लग गई. करंट और आग लगने से परमा राम (70) और राम लाल नायक (35) की मौके पर ही मौत हो गई. आपको बता दें कि श्रीगंगानगर में किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रह हैं और उन्होंने चक्काजाम कर रखा है. इस कारण यहां बसें गलियों से होकर जाने के लिए मजबूर हैं. बुधवार रात को भी हादसाग्रस्त बस गलियों से होकर गुजर रही थी, उसी वक्त यह बस हाईटेंशन वायर से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई. हादसे में मरने वालों के परिजन को राजस्थान सरकार ने 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है. इसके अलावा घायलों को 5-5 हजार रुपए देने का ऐलान किया है. मीडिया रिपोट्रर्स के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह हुई है. बस करीब 7.20 बजे अनूपगढ़ से रवाना हुई, इसके बाद जब अब उधम सिंह चौक से नाहरांवाली मार्ग की ओर जा रही थी तभी रास्ते में यह हादसा हुआ. पुलिस ने बताया कि बस में सवार अन्य लोग समय रहते बस से उतर गए. बस से उतरे हुए लोगों को हल्का करंट लगा है. लेकिन वे झुलसने से बच गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Check Also

padmavat 1

पद्मावत के खिलाफ राजस्थान, मप्र सरकार की याचिका खारिज

नयी दिल्ली । फिल्म पद्मावत की टीम के लिए मंगलवार का दिन एक और राहत …

One comment

  1. 364401 231270Amazing post will likely be posting this on my weblog today keep up the very good work. 234704

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *