Breaking News
bsf nwn

बीएसएफ ने 53 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी

bsf nwn

जालंधर । पंजाब के अबोहर सेक्टर में बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर 10 पैकेट हेरोइन पकड़ी है. इसका वजन लगभग 11 किलोग्राम है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 53 करोड़ 70 लाख रुपये आंकी गई है. बीएसएफ के पंजाब सीमांत के महानिरीक्षक मुकुल गोयल ने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात जवानों ने सीमा सुरक्षा के घेरे के दूसरी तरफ कुछ संदिग्ध आवाजें सुनीं और तस्करों को ललकारा. इस पर तस्कर मौके से भाग गए. उन्होंने बताया कि इसके बाद वहां तलाशी अभियान चलाया गया और 10 पैकेट हेरोइन बरामद की गई. बरामद मादक पदार्थ का वजन 10 किलोग्राम 740 ग्राम है. अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक पाकिस्तान सीमा से पंजाब में 136 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद करने में बल के जवानों को सफलता मिली है.

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

One comment

  1. 57645 387593Average In turn sends provides is the frequent systems that supply the opportunity for ones how does a person pick-up biological, overdue drivers, what one mechanically increases the business. Search Engine Marketing 970747

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *