Breaking News
back to move army

दोनों देश चरणबद्ध तरीके से सैनिकों को हटाने तैयार

back to move army

नईदिल्ली । पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध बरकरार है। इसी बीच जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए तनाव कम करने के लिए कई मुद्दों पर सहमति बन गई है। चीन की एक सरकारी अखबार ने दावा किया है कि दोनों देश चरणबद्ध तरीके से सैनिकों को हटाने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा इस बात पर भी सहमति बनी है कि गलवान जैसी हिंसक झड़प फिर से नहीं दोहराई जाएगी।
ये भी कहा जा रहा है कि 72 घंटों तक दोनों पक्ष एक-दूसरे पर निगरानी रखेंगे। उधर चीन के सरकारी अखबार ने दावा किया है कि भारत और चीन एलएसी पर तनाव कम करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों में चरणबद्ध तरीके से सैनिकों को हटाने पर भी सहमति बन गई है। हालांकि, भारत की तरफ से इस बात पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार 30 जून को दोनों देशों के बीच मतभेद को सुलझाने के लिए कोर कमांडर लेवल की बातचीत हुई, लेकिन इसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। इस बातचीत में चीन के कोर कमांडर मेजर जनरल लिउ लिन और भारत के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरेंदर सिंह के बीच करीब 12 घंटे तक बातचीत हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश ने 15 जून जैसी खूनी भिड़ंत फिर न करने पर सहमति बनाई है।
बता दें कि इससे पहले 22 जून की बैठक में भी सीमा से सैनिकों को हटाने की बात हुई थी, लेकिन 8 दिन बाद भी हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Check Also

Conoscere le recensioni su Chicken Road per un’esperienza di gioco sicura

In questo articolo, esploreremo le recensioni su Chicken Road per garantire un’esperienza di gioco sicura …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *