Breaking News
Actress Shammi Aunty

लंबी बीमारी के बाद बॉलीवुड की शम्मी आंटी का निधन

Actress Shammi Aunty

नईदिल्ली । जानी-मानी बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस शम्मी का निधन हो गया है. जाने-माने फैशन डिजाइनर संदीप खोसला ने इस बात की पुष्टि की है. शमी को उनके कॉमिक किरदारों के लिए जाना जाता था. उन्होंने कुली नं.-1 हम, गोपी-किशन, हम साथ-साथ हैं समेत 200 फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कई टेलीविजन शोज में भी काम किया है. बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर शेयर की है. वह काफी समय से बीमार थीं. उन्होंने कई टेलीविजन शोज में भी काम किया है. वह बीते 64 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रही थीं. उनकी पहली फिल्म उस्ताद पेद्रो थी. उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी. हालांकि बतौर हीरोइन उनकी पहली फिल्म मल्हार थी. इसे प्लेबैक सिंगर मुकेश ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी. इसके बाद शम्मी ने दिलीप कुमार के साथ संगदिल में काम किया और फिर उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी. उन्हें बड़े परदे पर मॉर्डन वुमन के तौर पर भी जाना जाता रहा है. बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर शेयर की है. वह काफी समय से बीमार थीं. उनकी उम्र 89 साल थी. उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुल्तान अहमद से शादी की थी.

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *