Related Articles
Alev casino Giris: 2026 Guncel Link
09/10/2026

जो पानी को बचाएगा
समझदार वो कहलाएगा
इस बात को जो जीवन में अपने उतार पाएगा
सुनील उनियाल गामा जी वह महान बन जाएगा
पर देहरादून वालों को त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी
केवल यह अच्छा नारा जगा नहीं पाएगा
मस्त देहरादूनवासी तो इसको मजाक में टाल जाएगा
दून घाटी में कुदरती पानी के भंडारों का अकाल पड़ जाएगा
ज़मीन के अन्दर का पानी सूखता चला जाएगा
पेड़ों के अंधाधुंध कटान पर रोक कौन लगाएगा?
पर्यावरण की आत्मा बारहमासा हरियाली के लिये जमकर पौधारोपण अभियान कौन चलाएगा
दून घाटी की बुझती सासों को वापस को जिलाएगा
पीने के पानी की बेरहम फिजूलखर्ची पर दून कब शर्माएगा
स्कूटर बाइक कार की तो बात ही छोड़ो ट्रक को भी दून वासी आदतन अपने
पीने के साफ पानी से ही धुलवाएगा
इतरा-इतरा कर रोज़-रोज़ आँगन को भी पीने के पानी से धोएगा
ऐसी नादानी और लापरवाही पर कौन रोक लगाएगा
पीने के पानी की बूँद-बूँद की कीमत कोई प्यासा ही समझ पाएगा
हीरे मोती जवाहरात से बढ़कर पानी की बूँद को समझ पाएगा
बिजली की तरह गामा जी पानी की बूँद-बूँद का हिसाब कौन लगाएगा
पानी के प्रहरी मीटर घर-घर पर कौन और कब फिट कराएगा
बूँद-बूँद पानी की कीमत दूनवासी को कौन समझाएगा
कोई तरस रहा एक घूँट पानी को कोई क्यारियों पर सावन-भादों बरसा रहा
सुनील गामा जी कुछ कर गुजरो, वैसे नारे में तो तुमने क्या खूब कहा।
Virendra Dev Gaur
Chief Editor (NWN)
MOB.9557788256
The National News