
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक 6 दिवसीय उत्तरकाशी और उधमसिंह नगर जिलों के प्रवास पर रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक उत्तरकाशी व उधमसिंह नगर के भ्रमण के साथ ही सल्ट उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्री महेश जीना के समर्थन में रैलियों को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार श्री कौशिक उत्तरकाशी व उधमसिंह नगर जिलों में प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक दोपहर 12 बजे देहरादून से उत्तरकाशी जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पहुचकर 4 से 5 बजे युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम के पश्चात 5 से 7 बजे तक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके पश्चात रात्रि विश्राम बड़कोट में ही रहेगा। दूसरे दिन 7 अप्रैल को प्रातः 8-30 बजे बड़कोट से उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान कर ब्रह्मखाल मंडल के ग्योला बूथ पर बूथ इकाई अध्यक्ष के घर पर जलपान व भाजपा का झंडा फहराएंगे। 10-30 बजे श्री कौशिक का आगमन उत्तरकाशी में होगा। यंहा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रैली में प्रतिभाग कर 12 बजे पत्रकारों को सम्बोधित करेंगे। 1 से 2 बजे जनपद के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। तत्पश्चात देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे । अगले दिन 8 अप्रैल को देहरादून से सल्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। यंहा सल्ट उपचुनाव में विभिन्न स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित करने के साथ ही कार्यकर्ताओं की चुनावी समीक्षा बैठक भी लेंगे। रात्रि विश्राम रामनगर में रहेगा ।
श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री कैशिक 9 अप्रैल को 9 बजे रामनगर से उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान कर 11 बजे रुद्रपुर पहुचेंगे । इसमें 11से 12 बजे युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम व आयोजित रैली में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष 12-30 से 1 बजे तक पत्रकारो से संवाद के पश्चात उधमसिंह नगर के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके पश्चात श्री कौशिक 10 व 11 अप्रैल को पूरे दो दिनों तक पुनः सल्ट विधानसभा उपचुनाव चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
श्री चौहान ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष श्री कौशिक के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाली बैठकों में संबंधित जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिले के पदाधिकारी, जिले में रहने वाले मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष जिला महामंन्त्री व विभागों व प्रकोष्ठों के सम्बंधित जिले में निवास करने वाले प्रदेश सयोंजक, सह सयोंजक उस जिले के संयोजको सहित मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री बैठक में मौजूद् रहेंगे । इसके अलावा बैठक में निर्वाचित व नामित जन प्रतिनिधियों में जिले में रहने वाले विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, नगर पंचायत व नगर पालिका अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख ज्येष्ठ एवं कनिष्क प्रमुखों सहित जिलापंचायत के सदस्यों व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व विभिन्न समितियों में नामित जिला व प्रदेश स्तरीय समिति अध्यक्षों को भी बैठक में बुलाया गया है।
मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रमो से पूर्व तैयारी बैठक के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को समन्वयक बनाया गया है । इसमें उत्तरकाशी जिले के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान व प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद सुयाल व उधमसिंह नगर के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी गिरी एवं पूर्व दायित्वधारी श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट को समन्वयक बनाया गया है। सभी समन्वयकों को प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास से पूर्व सम्बंधित जिले में प्रवास कर जिलाध्यक्षों के साथ समन्वय कर तैयारी बैठक करने के लिए कहा गया है।
The National News
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
884360 787979Correct humans speeches should seat as well as memorialize about the groom and bride. Beginer sound system around rowdy locations ought to always not forget currently the glowing leadership of a speaking, which is ones boat. greatest man speeches brother 570387
54056 917973Black Ops Zombies is now available […]Take a look here[…] 889942
786543 404461i was just browsing along and came upon your internet site. just wantd to say wonderful job and this post actually helped me. 952395