
नेशनल वार्ता ब्यूरो: साल 2017 की विदाई मोदी कुनबे में खुशियों की लहर लेकर आई है। सत्तारूढ़ी केंद्र शासित भाजपा ने आज एक बार फिर देश की हवा में भगवा रंग घोल दिया है। साल 2017 के सबसे महत्वपूर्ण गुजरात व हिमाचल दोनों ही चुनावों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से अपना परचम लहराया है जिससे न सिर्फ इन राज्यों में मोदी सरकार ताकतवर बनकर उभरी है बल्कि 29 में से 19 राज्यों में भाजपा को कायम करने में सफलता हासिल की है। हालांकि दोनों ही जगह मुक़ाबला बहुत ही कड़ा था, गुजरात में जहां कांग्रेस बीजेपी से 19 सीट पीछे रही वही हिमाचल में दोनों में 23 सीटों का अंतर रहा। कांग्रेस की इस हार से युवा नेता व कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी पार्टी की हाई कमान सँभालने का तोहफ़ा नहीं ले सके। देश के राजनितिक गलियारों में इस बार गुजरात और हिमाचल चुनाव दोनों ही महत्वपूर्ण माने जा रहे थे क्योंकि एक तरफ गुजरात में जहाँ भाजपा काबिज़ सत्ता को बचाने की जदोजहद में लगी थी वही हिमाचल में इस बार सत्ता कांग्रेस के पाले से अपने पाले में लेन की कवायत। चुनावी माहौल को भुनाने में दोनों ही पार्टी के नेता प्रमुखता से आगे थे पर नरेंद्र मोदी के देश के विकास के नारे ने सभी वोटों को भाजपा के पाले में डाल दिया। मतगणना स्थिति सुबह पहले पहल कांग्रेस का दामन सँभालते हुए नज़र आये पर सूरज के चढ़ते- चढ़ते वोटों की संख्या भाजपा पार्टी को गद्दी दिलाते हुए नज़र आये। दोपहर बाद की स्थिति से साफ़ हो गया कि दोनों ही राज्यों में भाजपा अपनी जीत का परचम लहर चुकी है। देश भर के भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने राज्य प्रदेश कार्यालय में दोपहर बाद ही आतिशबाजियां करने लगे थे और अमित शाह, यूपी मुख्यमंत्री योगी, बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार आदि ने ट्विटर के माध्यम से मोदी को जीत का श्रेय देते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जिसके जवाब में मोदी ने ‘ जीता विकास, जीता गुजरात’ शब्दों के जरिये अपनी खुशी व्यक्त की। भाजपा साल 1995 से गुजरात में जीत का स्वाद चख रही है पर इस बार कांग्रेस पार्टी के दावों से भाजपा भी अपनी पैठ मजबूत करने क लिए मैदान में उतारी थी जिसमे प्रधानमंत्री मोदी ने जमकर कांग्रेसियों को लताड़ा था। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तो गुजरात में भाजपा द्वारा 150 से अधिक सीट जीतने की उम्मीद जताई थी जो पूरी तो न हो सकी पर 182 से 99 वोटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणि (पश्चिमी राजकोट) सहित उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल(मेहसाना) ने अपने चुनावी क्षेत्र में जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस 182 में से 80 वोटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वही देश के 21 वें राज्य हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पार्टी की हार का जिम्मेदार चुनावी प्रचार में ढिलाई को बताया है जिस कारण कांग्रेस हिमाचल में अपनी सत्ता गवां बैठी। हिमाचल में भाजपा को जहाँ 68 में से 44 से बहुमत हासिल हुई है वहीं कांग्रेस को 21 सीटों के साथ दूसरे पायदान पर रहना पड़ा। हालांकि भाजपा मुख्यमंत्री उमीदवार प्रेम कुमार धूमल को कांग्रेस के राजिंदर राणा से 3000वोटों के अंतर से सुजानपुर की सीट गवानी पड़ी। एहम सीट रही शिमला से एक बार फिर मुख्यमंत्री के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने जीत का स्वाद चखा। इस जीत के बाद अमित शाह ने कहा की यह मोदी की विकास और विजय की रथ यात्रा है जो साल 2014 में शुरू हुई थी और आज इस यात्रा ने दो कदम और ले लिए है । साल 2014 में हमपर छः मुख्यमंत्री थे पर आज हम पर चौदह मुख्यमन्त्री व उन्नीस राज्य सरकारे है। भाजपा की इस जीत पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में भाजपा को जीत की बधाई दी है साथ ही जनता को कांग्रेस पर भरोसा दिखने के लिए धन्यवाद भी किया।
उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल

मोदी!मोदी! मोदी जिंदाबाद।कुछ ऐसे ही नारो के साथ दोपहर को मोहिनी रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय गूंज उठा। वहां मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मिलती हुई बढ़त के सुनते ही भाजपा कार्यालय में आगमन शुरू कर दिया था और जब दोनों ही राज्यों में भाजपा की जीत पक्की होती हुई दिखाई दी तो सभी कार्यकर्ताओं में एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भाजपा की जरत को विकास की जीत बताया। पार्टी कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा की यह मोदी की लहर है और इस जीत से यह साफ़ हो गया की लोग मोदी के बदलाव की लहर को अपना चुके है और देश को तरक्की करते हुए देखना चाहते है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदीमय गानों पर नाचकर अपनी ख़ुशी व्यक्त की। इस दौरान
पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के अलावा राज्य प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, महानगर उपाध्यक्ष आदित्य चौहान, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, राजपुर विधायक खजान दास, निरंजन डोभाल,हिमांशु पुंडीर आदि मजूद रहे।

The National News
737334 351461Some genuinely great blog posts on this internet web site , thankyou for contribution. 895609
802053 631728Visiting begin a business venture about the internet usually means exposing your products or services moreover provider not only to some individuals inside your town, but however to lots of future prospects who could be over the web many times. simple internet business 827270