Breaking News
tmc mla joins bjp

भाजपा प्रवेश कर सकते हैं टीएमसी के कई पार्षद और विधायक

tmc mla joins bjp

कोलकाता (आरएनएस)। भाजपा की प्रदेश इकाई के मुकुल रॉय के पुत्र शुभ्रांशु रॉय के अपने समर्थकों समेत भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शुभ्रांशु के साथ कुछ विधायक और पार्षद भी मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। नई दिल्ली रवाना होने से पहले शुभ्रांशु ने कहा कि वह अब जो भी कहेंगे, दिल्ली में कहेंगे। सूत्रों के मुताबिक उत्तर और दक्षिणी बंगाल से कुछ विधायकों तथा कंचरापाड़ा, हालिसहर और नैहाटी के 32 मौजूदा पार्षद शुभ्रांशु के साथ हैं। उल्लेखनीय है कि शुभ्रांशु को उनके उस खुलासे के बाद 24 मई को तृणमूल कांग्रेस से छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह बैरकपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश त्रिवेदी को बीजपुर निर्वाचन क्षेत्र से बढ़त नहीं दिला सकते। बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने चुनाव जीता है। शुभ्रांशु ने कहा, मुझे अपने पिता की योग्यता और राजनीतिक समझबूझ पर गर्व है। वह तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और वही बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी को समाप्ति पर ले जायेंगे।

Check Also

Top Online Pokies for Real Money

Australia’s fascination with pokies has shaped a robust and tightly regulated online casino industry. Playing …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *