Breaking News
ganga nwn

शिव शम्भो तलाक के त्रिशंकु को बचाओ

ganga nwn

शिवरात्रि का प्रसंग है
हर-हर महादेव का नाद प्रचंड है
शिवालयों में छाया शिव भक्तों का ज्वार देख वीर दंग है
मेले हैं मलंग हैं कहीं-कहीं हुड़दंग हैं
वीर के हृदय में छिड़ी क्यों यह जंग है
तीसरा नेत्र शिव शम्भो का क्यों बंद है
उतरो नीचे शिव शम्भो कैलाश की सौगन्ध है
भारत की धरा पर छिड़ा देवासुर संग्राम है
एक और मोदी की सेना दूसरी ओर कौरवों का कोहराम है
नारी की अस्मितापर छिड़ा ये संग्राम है
आपके प्रलयंकारी तांडव पर टिक गया परिणाम है
आपके विकराल रूप पर क्यों लगा विराम है
प्रभो नेत्र खोलो तीसरा नेत्र खोलो
तीन तलाक के त्रिशंकु पर अब तो कुछ बोलो
नारी के उत्थान पर राक्षस पक्ष मौन है
मोदी से बड़ा धनुर्धारी इस वक्त कौन है
प्रभो शिव शम्भो ऐसा त्रिशूल दो
तीन तलाक के शैतान का सीना भेद दो
ठहाके लगा रहा अंहकार के मद में चूर है
बता दोे प्रभो शिव शम्भो न्याय का पल कितना दूर है
श्रीराम के परम आराध्य हमारे धीरज का इम्तहान क्यों भला
तथास्तु का वरदान देकर ही बोलो अब मैं कैलाश चला।

         Virendra Dev Gaur

                       Chief Editor (NWN)

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

3 comments

  1. 29476 987800Giving you the best News is extremely much imptortant to us. 541503

  2. 364781 383761really great post, i certainly really like this site, go on it 99559

  3. 608805 981200I really like reading by means of and I think this internet site got some genuinely utilitarian stuff on it! . 234420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *