
रुडकी (संवाददाता)। हरिद्वार में 16 जून से आयोजित तीन दिवसीय किसान कुंभ के लिए भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने इलाके में घर-घर जाकर किसानों से किसान कुंभ में पहुंचने की अपील की। भाकियू नेताओं ने कहा कि किसान कुंभ में फसलों के दाम बढ़ाने को लेकर ठोस रणनीति तय की जाएगी। गुरुवार को भाकियू नेताओं ने इलाके के नारसन कलां, मोहम्मदपुर जट, मंडावली, नगला, टिकोला आदि गांव का दौरा किया। बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में इलाके के किसान हरिद्वार में किसान कुंभ में जुटेंगे। भाकियू के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय इस सम्मेलन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सम्मेलन में पूरे देश से लाखों की संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फसलों के दामों में की जा रही मामूली बढ़ोतरी से किसान खुश नहीं है। इससे किसानों का काम चलने वाला नहीं है। किसान कुंभ मे इसी मुद्दे को लेकर ठोस रणनीति तय की जाएगी। पूरे देश के किसान एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ेंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों से किसान कुंभ में पहुंचने की अपील की। इस दौरान अरविंद कुमार, मेजर राणा, विजय पाल सिंह, रोहित, शेखर कुमार, सुक्रमपाल सिंह, रवींद्र सिंह आदि मौजूद थे।
The National News
52754 730697There is noticeably big cash to understand about this. I suppose you made particular nice points in functions also. 737965
746504 420598Completely composed written content material , thanks for information . 944062