Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के 19 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए फिर से मतदान बुधवार को शुरू हो गया। यह मतदान 19 जिलों के 568 बूथों पर हो रहा है। राज्य चुनाव आयोग ने मतदान के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि हिंसा न हो। बता दें, सोमवार को हुए पंचायत चुनाव में जमकर हिंसा हुई थी जिसमें कई लोग हताहत हुए थे। कई जगहों पर मतदान केंद्रों को लूट लिया गया और मत पेटियों को पानी में डाल दिया गया था। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने 568 बूथों पर फिर से मतदान के आदेश दिए थे। राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि हुगली के 10, पश्चिम मिदनापुर के 28, कूचबिहार के 52, मुर्शिदाबाद के 63, नदिया के 60, उत्तरी 24 परगना के 59, मालदा के 55, उत्तर दिनाजपुर के 73 और दक्षिण के क्षेत्र 24 परगना के 26 मदतान केंद्रों पर फिर से मतदान हो रहा है।
मतदान के दिन हुई थी हिंसा 14 मई को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है। वोटिंग के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों के प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद कई इलाकों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इन झड़पों में 26 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
महत्वपूर्ण हैं पंचायत चुनाव -यह चुनाव पश्चिम बंगाल के लिए कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण हैं। खासकर, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सबसे बड़े चुनाव होने के कारण सभी की निगाहें इन पर टिकी हुई हैं। पंचायत चुनाव को लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है।
The National News
506384 768027The the next occasion I read a weblog, I genuinely hope so it doesnt disappoint me around brussels. Come on, man, Yes, it was my option to read, but I just thought youd have some thing interesting to state. All I hear can be lots of whining about something that you could fix should you werent too busy searching for attention. 980831