Breaking News
FTY656

नंदा राजजात यात्रा की सुंदर झांकी निकाली

FTY656

देहरादून (संवाददाता)। एसजीआरआर स्कूल पटेलनगर के वार्षिकोत्सव में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति के रंग देखने को मिले। छात्र-छात्राओं ने नंदा राजजात यात्रा की सुंदर झांकी निकाली। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में ऑल ओवर ट्रॉफी टैगोर सदन के नाम रही। बुधवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सीबीएसई क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह ने ब्रहमलीन महंत इंद्रश चरण दास की प्रतिमा पर माल्यापर्ण और दीप जलाकर किया। उन्होंने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बच्चों ने स्वागत और प्रभु वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हिंदी, गढ़वाली, कुमांउनी, पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती गीत और नृत्य की धूम रही। सुंदर प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। नवरस विषय पर नाटिका मंचन हुआ। इसमें अशोका सदन प्रथम और शिवाजी द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में मिशन के सदस्यों ने वाहन चालक बलवीर सिंह राणा की मिशन में 25 वर्ष सेवाएं पूरी करने पर सम्मानित किया। इस मौके पर मिशन के आरएस डोभाल, सीएस पयाल, एचएस शर्मा, प्रधानाचार्य राजेश अरोड़ा, संदीप नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

3 comments

  1. 171721 836645As I web site possessor I believe the subject material here is rattling fantastic , appreciate it for your efforts. 831295

  2. 244470 745899As I site owner I feel the subject material here is real wonderful, appreciate it for your efforts. 65911

  3. 329877 170266Most appropriate the human race messages function to show your and present exclusive chance with particular couple. Beginer appear system in advance of raucous men and women will most likely always be aware most with the golden value off presentation, which is actually a persons truck. best man jokes 886994

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *