Breaking News
bascket ball

बास्केटबाल टूर्नामेंट : वेल्हम गल्र्स और सेंट जोजेफ्स के बीच होगा फाइनल मैच

bascket ball

देहरादून (संवाददाता)। डीडीपीएसए जूनियर गल्र्स बास्केटबाल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला मेजबान वेल्हम गल्र्स स्कूल और सेंट जोजेफ्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा। बुधवार को वेल्हम गल्र्स स्कूल में प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में वेल्हम गल्र्स स्कूल ने सेंट ज्यूड्स स्कूल को 51-15 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी। वेल्हम गल्र्स की शिव्या ने 14 अंक हासिल किए। दूसरे सेमीफाइनल में सेंट जोजेफ्स एकेडमी ने समरवैली स्कूल को 47-5 के अंतर से करारी शिकस्त दी। सेंट जोजेफ्स एकेडमी की इशिता ने 10 अंक जुटाए।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *