Breaking News
bank h3454 strike

बैंक बंद ,एटीएम खाली, जनता परेशान

bank h3454 strike

रुडकी (संवाददाता)। बैंक कर्मचारी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़पाल पर रहे। जिसके चलते शहर में बैंक बंद रहे। ऐसे में लोगों को लेन-देन के लिए एटीएम की ओर रुख करना पड़ा। शहर के 72 में से करीब 40 एटीएम में लोगों को नगदी नहीं मिली। इस दौरान लोग नगदी लेने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर काटते दिखाई दिए। नगदी के लिए लोगों को लाइन में खड़ा होना पड़ा। शनिवार को भी बैंक कर्मचारी अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। जिसके चलते शहर में बैंक बंद रहे। ऐसे में लोगों को पैसे के लेन-देन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक बंद होने के कारण लोगों ने कैश के लिए एटीएम की ओर रुख किया। लेकिन दो दिन की हड़ताल के चलते भी अधिकांश एटीएम में नगदी नहीं डाली जा सकी। जिसके चलते शहर के काफी एटीएम कैशलेस हो गए। लोग एटीएम से पैसे निकालने के लिए एक जगह से दूसरी जगह चक्कर काटने पर मजबूर हो गए। फिर भी कई लोगों को मायूस लौटना पड़ा।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 463917 179176I like the valuable information you provide inside your articles. Ill bookmark your weblog and check once again here frequently. Im quite certain I will learn lots of new stuff appropriate here! Great luck for the next! 755786

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *