Breaking News
badrinath highway

बदरीनाथ हाईवे के पास मलबा आने से लगा जाम

badrinath highway

श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। श्रीनगर से करीब छह किमी दूर फरासू के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑलवेदर रोड की कटिंग के दौरान चट्टान का मलबा गिर जाने से यातायात बाधित हो गया। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे से अधिक समय तक राजमार्ग से मलबा न हटाए जाने के कारण पुलिस को यातायात संपर्क मार्ग से डायवर्ट करना पड़ा। रुदप्रयाग से श्रीनगर और श्रीनगर से रुद्रप्रयाग आने-जाने वाले वाहनों को करीब 25 किमी. की अधिक दूरी तय करनी पड़ी। फरासू के निकट राजमार्ग पर करीब दोपहर 12 बजे भारी मात्रा में चट्टान का मलबा आ गया। इस दौरान यहां पर आलवेदर रोड की कटिंग का कार्य चल रहा था। राजमार्ग पर मलबा आने से रूदप्रयाग से श्रीनगर और श्रीनगर से रूद्रप्रयाग की ओर आने-जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। तपती धूप में जाम में फंसे रहने से लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रीनगर की ओर से स्वीत-देवलगढ़ मोटर मार्ग व रुद्रप्रयाग की ओर से चमधार-देवलगढ़ मोटर मार्ग से वाहनों को डायवर्ट कर लोगों को जाम से राहत दिलाने का काम किया। इससे दोनों ओर से लोगों को करीब 25 किमी. से अधिक की दूरी तय करने के लिए विवश होना पड़ा। इस समस्या के भुगतभोगी बने ओमकार नौटियाल, रामलाल, अमित नेगी आदि ने कहा कि एनएच लोनिवि की ओर से ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। ऑलवेदर रोड निर्माण के दौरान लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सायं चार बजे तक भी एनएच लोनिवि को राजमार्ग से मलबा हटाने में सफलता नहीं मिल पाई। एनएच लोनिवि के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब राजमार्ग पर अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा। जिसको साफ करने के लिए राजमार्ग के दोनों ओर से मशीनें लगाई गईं, लेकिन एक ओर से मलबा साफ करते ही फिर से पहाड़ से राजमार्ग पर मलबा आता रहा.

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 867577 754541Billiard can be a game which is mostly played by the high class men and women 853806

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *