Breaking News
clean ndia

लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

clean ndia

पौड़ी (संवाददाता)। मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में बीआर मॉडर्न स्कूल की ओर से सात दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। रविवार को स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने सफाई अभियान भी चलाया। स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को गंदगी और नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी प्रवेंद्र ङ्क्षसह पंवार ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के तहत विभिन्न गांवों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रैली और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर भारत ङ्क्षसह नेगी, रमा रावत, उमेश, सुनील, ललिता, मंगल ङ्क्षसह आदि शामिल थे।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 600059 636214fantastic post, very informative. I wonder why the other experts of this sector do not notice this. You must continue your writing. Im positive, youve an excellent readers base already! 16229

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *