Breaking News

एटीएम ही उखाड़ ले गये चोर

रूड़की । रुड़की के ढंडेरा में यूनियन बैंक के एटीएम को गुरुवार रात बदमाश उखाड़ कर ले गए। एटीएम में 7.16 लाख रुपये थे। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने घटना स्थल का निरीक्षण कर खुलासे के निर्देश दिए। सिविल लाइंस कोतवाली के ढंडेरा में लक्सर मार्ग पर यूनियन बैंक की शाखा से ही लगा हुए बैंक का एटीएम है। शुक्रवार को बैंक मैनेजर दीप पुरी और अन्य स्टॉफ बैंक में पहुंचा। स्टॉफ ने एटीएम में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बदमाश एटीएम को ही उखाड़ कर ले गए थे। एटीएम में गुरुवार को ही पांच लाख रुपये का कैश डाला गया था। एटीएम में कुल कैश 7.16 लाख रुपये था। सूचना पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ एसके सिंह, एसएसआई हरपाल सिंह सीआईयू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने रात को एटीएम को उखाडऩे के बाद उसे किसी वाहन में रखा और फरार हो गए। बदमाशों के एटीएम उखाड़कर ले जाने की जानकारी पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर खुलासे के आदेश दिए। बदमाशों ने एटीएम उखाडऩे से पहले रेकी की थी। बैंक के बाहर और एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर टेप चिपकाई। जिससे वह एटीएम में नजर न आ सकें। एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का फोकस एटीएम की तरफ होता है। सीसीटीवी फुटेज में पीली टी शर्ट पहने हुए युवक नजर आ रहा है। टेप चिपकाने के कारण उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। आसपास की दुकानों के बल्व भी तोड़ डाले गए।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

One comment

  1. 150496 11844hi and thanks regarding the particular post ive really been searching regarding this kind of info online for sum time these days hence thanks a good deal 468389

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *