
अर्जुन सिंह भंडारी
सहसपुर- सहसपुर थाना में आज एक व्यक्ति ने किसी अज्ञात द्वारा अपने बैंक खाते से डेढ़ लाख रूपये निकले जाने की शिकायत दर्ज की। व्यक्ति द्वारा कल अपने एटीएम से पैसे निकाले गए थे जिसके बाद अलग-अलग जगह से उनके कहते से डेढ़ लाख रूपए निकाले गए है। केदारावाला निवासी अल्ताफ अहमद के अनुसार कल दोपहर 12:30 जब वह सहसपुर बाजार स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गए तो उनके द्वारा पैसे नहीं निकले जिसके चलते वहां आये दो युवकों ने उनकी मदद की बात कही और पाँच हज़ार की राशि डालने के बाद उनको पिन डालने को कहा जिससे उनके पैसे निकल गए। पैसे निकलने के बाद उनके द्वारा अल्ताफ को एक बार और पैसे निकालने को कहा और द्वारा कार्ड स्वाइप के लिए ले लिया और इस बार भी उनके पाँच हज़ार रूपये निकल गए, जिसके बाद उन युवकों ने उनको उनका कार्ड वापिस कर दिया और वह घर आ गए। उनके अनुसार रात को उनके फ़ोन में अलग अलग जगह से डेढ़ लाख रूपये निकाले जाने का मेसेज आया जिसके बाद उन्होंने अपना कार्ड जांचा तो वह किसी सुरेन्द्र सिंह का निकला।
पुलिस ने सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
The National News
156130 894686All you want to know about News information to you. 836017