Breaking News
sports

खेल प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाया दमखम

sports

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। पीजी कॉलेज अगस्त्मयुनि में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले की १७ टीमों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। नेहरू युवा केन्द्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बॉलीबाल और खो-खो में केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उप विजेता नेहरू युवा मंडल गंगानगर रहा। कबड्डी में प्रथम स्थान नेहरू युवा मंडल अगस्त्यमुनि ने हासिल किया और उपविजेता नेहरू युवा मंडल नाकोट रहा। बालिका वर्ग में लम्बी कूद में प्रथम स्थान आंचल सैनी ने हासिल किया तथा द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमश: उमा चैधरी और निकिता कोतवाल ने हासिल किया। इसी तरह दो सौ मीटर की दौड में प्रथम स्थान निकिता बहुगुणा ने प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि क्रीडा अधिकारी महेशी आर्य ने कहा कि इस प्रकार कि खेल प्रतियोगिताओं से क्षेत्र की दबी हुई प्रतिभाओं को उभरने का एक मंच प्रदान होता है और कई प्रतिभाएं निखरती हैं। इस तरह कि प्रतियोगिताएं लगातार होनी चाहिए। नेहरू युवा केन्द्र के जिला कार्यक्रम समन्वयक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समय-समय पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेलों का आयोजन किया जाता है, जिससे युवाओं में ख्ेाल भावना के साथ-साथ टीम भावना का भी विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकता श्रीनंद जमलोकी एवं संचालन केन्द्र की लेखाकार अंजना बिष्ट ने किया। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र की स्वयं सेविका निशा बासकंडी, आलोक नेगी, भारती कप्रवाण, गिरीश चैहान आदि उपस्थित थे। 

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *