Breaking News

विधानसभा निर्वाचन 2022: ऋषिकेश पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च

ऋषिकेश। आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत ऋषिकेश पुलिस के द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ कोतवाली ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* जनपद देहरादून द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है । इसी क्रम मे *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय* के निकट पर्यवेक्षण मे *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश* के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस एवं पैरामिल्ट्री फोर्स बीएसएफ की कम्पनी को साथ लेकर *श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय* की उपस्थिति में कोतवाली ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में खदरी, भल्ला फार्म, चोपड़ा फार्म, लक्कड़ घाट, गुमानीवाला, रूसा फार्म, मनसा देवी आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराये जाने के परिपेक्ष्य में जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखना तथा आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराना है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने खेल विश्वविद्यालय – गोलापार , हल्द्वानी में आगामी माह से सत्र को प्रारंभ करने के दिए निर्देश

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *