Breaking News

आर्य अध्यक्ष, भंडारी सचिव तो गुसाईं होगें भू बंदोबस्त संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी

 

नरेंद्रनगर, 10 मई
राजेन्द्र सिंह गुसाईं

भू बंदोबस्त विभाग द्वारा नरेंद्र नगर का भू अभिलेख विभाग में उपलब्ध होने की सूचना से नगर वासियों की बेचैनी बढ़ गई है।
        दरअसल नरेंद्रनगर के मकान मलिक व भू स्वामी तपोवन तथा ढलवाला क्षेत्र की तर्ज पर नरेंद्र नगर में भी भू बंदोबस्त की मांग बरसों से करते आ रहे हैं। इस संबंध में यहां नगर के जागरूक लोगों ने विभाग सहित शासन प्रशासन से नगर का भू बंदोबस्त कराने की मांग को लेकर पत्राचार करने के साथ-साथ, अनेकों मर्तबा विभाग व शासन से वार्ता भी की मगर नगर का भू अभिलेख रिकॉर्ड विभाग द्वारा उपलब्ध ना बताए जाने के कारण नगर निवासी चिंतित हैं।
        नरेंद्रनगर को भू अभिलेख उपलब्ध हो, और नगर का भू बंदोबस्त किया जाए, इस मुद्दे को लेकर नगर पालिका परिषद के रामलीला मैदान में नगर के मकान मालिकों व भू स्वामियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में ऐतिहासिक नरेंद्र नगर का भू अभिलेख उपलब्ध कराने तथा भू बंदोबस्त की त्वरित कार्रवाई के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया।
       संघर्ष समिति में सूरत सिंह आर्य को अध्यक्ष, रघुवीर सिंह भंडारी को सचिव, दिनेश को कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र गुसाईं को मीडिया प्रभारी चुना गया।
        बैठक वक्ताओं ने नगर में भू बंदोबस्त के जाने की पुरजोर मांग की है, वक्ताओं का कहना था कि तपोवन, मुनि के रेती व ढालवाला क्षेत्र नरेंद्रनगर से लगा हुआ है। लिहाजा इन नगरों की तर्ज पर नरेंद्र नगर का भी भू बंदोबस्त किया जाना अति आवश्यक है।
         निर्णय लिया गया कि इसी माह की 13 मई को भू बंदोबस्त संघर्ष समिति उप जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित विभागीय उच्च अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित करेगी।
         संघर्ष समिति के कार्यकारणी का गठन करते हुए संयोजक मंडल में उपेंद्र नाथ रेगमी, सूरत सिंह थपलियाल, हर्ष मणी भट्ट चुने गए हैं। जबकि एडवोकेट प्रमोद नेगी को विधि सलाहकार, नियुक्त किया गयाहै। सुंदर सिंह रावत को ऑडिटर, धीरज लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर्ष मनी भट्ट उपाध्यक्ष, नीरज सेमवाल प्रचार मंत्री, जगत सिंह भंडारी, पूनम नेगी, मनवीर नेगी, राकेश कुमार, जयपाल सिंह नेगी, सोहनलाल, प्यारेलाल उनियाल को वार्ड सदस्य चुना गया है। महिला सदस्यों में सरोजिनी देवी, सुंदरी ,आभा सदस्य चुनी गई सोवन सिंह नेगी सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, विश्वजीत शर्मा, श्यामलाल सैलानी, बिक्रम रावत आदि मौजूद थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 13 मई को भूमि बंदोबस्त शीघ्र कराए जाने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर के सभी भवन भूमि स्वामियों की खुली बैठक सामुदायिक भवन में आयोजित की जाएगी। जिसमें भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …