बड़ी खबर:- भारत और पाकिस्तान में नहीं होगी आगे की लड़ाई, दोनों देशों में बनी सहमति, विदेश सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जानकारी
admin 05/10/2025BlogComments Off on बड़ी खबर:- भारत और पाकिस्तान में नहीं होगी आगे की लड़ाई, दोनों देशों में बनी सहमति, विदेश सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जानकारी511 Views
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश शांति को लेकर सहमत हो गए हैं। हमने दोनों को मनाने की कोशिश की थी, जिसमें सफल हो गए। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश शांति को लेकर सहमत हो गए हैं। हमने दोनों को मनाने की कोशिश की थी, जिसमें हम सफल हो गए। ट्रंप ने दोनों देशों के बीच शांति स्थापित होने के लिए बधाई दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देश में जो माहौल बन रहा था। उसे शांत करना जरूरी था। हमने रात से इसकी कोशिश शुरू की और दोनों देश सहमत हो गए। अब दोनों सीजफायर को तैयार हैं। आज 5:00 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज फायर की घोषणा कर दी गई है। दोनों ही देश इस ऐलान के बाद एक दूसरे पर हमले नहीं करेंगे। उधर भारत में स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि अब कभी भी भारत में आतंकी घटना या हमले किए गए तो भारत उसे सीधे तौर पर युद्ध के लिए उकसाने वाली घटना मानेगा। सीज फायर की घोषणा आज विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की।