-निजी स्वार्थों के तहत कार्यालय पर दबाव बनाने और छवि को धूमिल करने का लगाया आरोप

देहरादून/ऋषिकेश (दीपक राणा)। बीते दिनों हरिद्वार रोड पंजाब सिंध क्षेत्र स्कूल के बाहर आमरण अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर निजी स्वार्थ के तहत कार्यालय पर दबाव बनाने और विभाग की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है ।
बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश अरविंद पांडे ने बताया कि न्यूज़ पोर्टल, समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित खबर से उन्हें हरिद्वार रोड स्थित पंजाब सिंध क्षेत्र स्कूल के बाहर चल रहे आमरण अनशन का पता चला। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने ना ही कार्यालय में कोई संपर्क साधा और ना ही कोई ज्ञापन दिया। इससे ऐसा प्रतीत होता है। कि प्रदर्शनकारी विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की समस्त सेवाएं आवेदकों की सुविधा के लिए विभाग का 90% से अधिक कार्य शुल्कव टैक्स जमा करना ई पेमेंट माध्यम से ऑनलाइन हो चुका है लाइसेंस व फिटनैस संबंधी कार्य ऑनलाइन वह पेपरलेस है साथ ही आँनलाईन आवेदन के माध्यम से संपादित हो रही है कोविड-19 की गंभीरता को देखते हुए सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए सीमित संख्या में आवेदनों का निष्पादन किया जा रहा है। वर्तमान में समस्त आवेदको के लिए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की व्यवस्था की गई है। कोई भी आवेदक कार्यालय के मुख्य गेट पर आवेदन के अपॉइंटमेंट मैसेज दिखाने के बाद ही वह कार्यालय के भीतर जा सकेगा। कार्यालय परिसर के बाहर अनाधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए एसडीएम व सीओ ऋषिकेश को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। इसके साथ ही कार्यालय में एजेंटों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है इसके अलावा गेट के दोनों और बड़े-बड़े शब्दों में स्पष्ट जानकारी लिखी गई है। कि सीधे एआरटीओ से संपर्क किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी एआरटीओ कार्यालय से कोई असुविधा हो रही है ।तो उसे सर्वप्रथम विभाग के अधोहस्ताक्षरी से संपर्क करना चाहिए।
The National News
486159 9882so facebook recommended me the pages food and eating ,,, yeah Im obese|HasmAttack| 303532