Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
19 महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने रेवाड़ी में स्पा की आड़ में देह व्यापार करने वालों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 19 महिलाओ सहित 7 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने रेवाड़ी, माडल टाउन, रामपुरा व शहर के चार स्पा सेंटरों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 19 युवतियों व 9 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दो स्पा सेंटर संचालकों को भी हिरासत में लिया है। दोनों ही महेंद्रगढ़ के गांव रिवासा के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में चल रहे कुछ स्पा सेंटरों पर मसाज की आड़ में देह व्यापार हो रहा है। पुलिस की अलग-अलग चार टीमें गठित की गई। पुलिस की टीमों ने छापामार कार्रवाई करते हुए लियो चौक स्थित बुद्धा स्पा सेंटर से चार युवतियों, गढ़ी बोलनी रोड पर स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर से चार युवतियों व तीन युवकों, न्यू डिसेंट स्पा से 6 युवतियां व एक युवक तथा न्यू टाइंस स्पा सेंटर से 5 युवतियों व तीन युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने न्यू डिसेंट स्पा सेंटर के मालिक जिला महेंद्रगढ़ के गांव रिवासा निवासी नरेंद्र व न्यू टाइंस सेंटर के संचालक रिवासा निवासी बिरेंद्र को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जिला में कही भी अनैतिक व गैर कानूनी कार्य नहीं होने दिए जाएंगे। कहीं भी यदि गैर कानूनी काम हो रहे है तो आम जनता इसकी सूचना पुलिस को दे। पुलिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
The National News