
कानपुर । उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस)ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर कानपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शख्स का नाम यूसुप खान बताया जा रहा है। इस व्यक्ति ने हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल कथित रूप से मुहैया कराई थी। मूल रूप से यूपी के हथगांव फतेहपुर का रहने वाला युसूफ खान बीते कुछ समय से गुजरात के सूरत में रह रहा था। कमलेश तिवारी की हत्या की प्लानिंग के समय ही हत्यारोपियों अशफाक और मोईनुद्दीन ने पिस्टल के लिए यूसुफ खान से संपर्क किया था। सूरत में यूसुफ खान को अवैध असलहों के डीलर के तौर पर भी जाना जाता है। आरोपियों के संपर्क करने के बाद युसूफ ने उन्हें यहां पिस्टल मुहैया कराई थी। जांच में पता चला कि कमलेश तिवारी की हत्या में यूसुफ की दी हुई पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। पूरे मामले के खुलासे और इससे जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यूसुफ खान गुजरात से निकल गया था। उत्तर प्रदेश एटीएस ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि 18 अक्टूबर को तिवारी की दो लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले के मुख्य आरोपी अशफ़ाक उर्फ मोइनुद्दीन और फरीद पठान जेल में हैं।
The National News
870225 525710Immer etliche Firmen bentzen heutzutage Interimmanagement als innovatives und ergnzendes Gertschaft i. Spanne der Unternehmensfhrung. Denn hiermit wird Kenntnisstand leistungsfhig, bedarfsgerecht und schnell ins Unternehmen geholt. 388143