Breaking News

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला एक अज्ञात व्यक्ति, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

 

ऋषिकेश, 11 अप्रैल
डीएस सुरियाल

पुलिस को गली नंबर 3 निर्मल ब्लॉक बी विस्थापित ऋषिकेश में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, जिसे पुलिस ने 108 की मदद से एम्स पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को आज गली नंबर 3 निर्मल ब्लॉक बी विस्थापित ऋषिकेश में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर एएसआई मनोज रावत चीता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और 108 सेवा की मदद से उसे उपचार के लिए एम्स पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर स्थानीय निवासियों से मृतक व्यक्ति के बारे में जानकारी ली मगर मृतक व्यक्ति का नाम, पता मालूम नहीं चल पाया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए मृतक का शव मोर्चरी में रख दिया है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। मृतक की उम्र लगभग 50 से 52 वर्ष के बीच लग रही है।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …