Breaking News
high alert in mumbai

मुंबई में सभी रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट, आतंकी हमले की आशंका

high alert in mumbai

मुंबई । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, कानपुर ट्रेन धमाका और फिर रायगढ़ में राज्य परिवहन की बस में मिले आईईडी बम के बाद खुफियां एजेंसियों ने चेतावनी दी है. एजेंसियों ने रेलवे को अलर्ट भेजते हुए आतंकी हमले की आशंका जताई है. कहा जा रहा है कि मुंबई सहित पूरे राज्य में आतंकी रेलवे को निशाना बना सकते हैं. लिहाजा सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए. खुफिया एजेंसियों की ओर से दी गई चेतावनी के बाद रेलवे सतर्क हो गई है. वहीं जगह-जगह चैकिंग भी कराई जा रही है. बता दें कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक एसटी बस में जो बम जैसी वस्तु मिली थी. जांच में पता चला है कि ये एक आईईडी बम था जो लगभग 3 किलो सफेद फाउडर, डेटोनेटर से बना था. अगर ये बम फटता तो पूरी बस को तबाह कर देता. आईईडी में किस तरह के बारुद का इस्तेमाल हुआ है, इसकी जांच चल रही है. मुंबई के आस-पास इलाकों में 24 घंटे में बम या बम जैसी वस्तु मिलने की सूचना की यह दूसरी घटना थी. इससे पहले मुंबई से सटे मीरो रोड में एक लो इंटेंसी बम फटा था. जिसको लेकर मुंबई समेत पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया था.

Check Also

Συμβουλές για να απολαύσετε τις προσφορές του National Casino Μπόνους Χωρίς Κατάθεση

Στο άρθρο αυτό, θα εξερευνήσουμε τις καλύτερες στρατηγικές για να αξιοποιήσετε στο έπακρο τις προσφορές …

2 comments

  1. You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!

  2. 584675 714935I like this internet website extremely considerably, Its a really good billet to read and obtain information . 259681

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *