Breaking News
Jolly Grant Airport 434545

देहरादून-पिथौरागढ़ और हिंडन एयरपोर्ट के बीच हवाई सेवा शुरू

Jolly Grant Airport 434545

देहरादून (संवाददाता)। देहरादून-पिथौरागढ़ और हिंडन एयरपोर्ट के बीच एक बार फिर हवाई सेवा शुरू कर दी गई है। पिछले 15 दिनों से मेंटिनेंस के कारण हवाई सेवा को रोका गया था। मंगलवार को एयरक्राफ्ट पिथौरागढ़ से एक बच्चे समेत 7 यात्रियों को लेकर देहरादून पहुंचा। .देहरादून पिथौरागढ़ और गाजियाबाद के बीच उड़ान भरने वाली कंपनी हेरिटेज एविएशन के एयरक्राफ्ट ने एक बार फिर तीनों स्थानों के लिए उड़ान भरनी शुरू कर दी है। 9 नवम्बर से 25 नवम्बर तक मेंटिनेंस के कारण हवाई सेवाओं को रोका गया था। मंगलवार सुबह पिथौरागढ़ से एयर हेरिटेज का 9 सीटर विमान 10 बजे देहरादून के लिए रवाना हुआ। जो देहरादून एयरपोर्ट 10.45 बजे पहुंचा। एयरपोर्ट के डारेक्टर एसके सिंह ने बताया कि 9 नवंबर से हेरिटेज एविएशन कंपनी द्वारा मेंटेनेंस के कारण हवाई सेवाओं को रोक दिया गया था। आज से तीनों एयरपोर्ट में हवाई सेवाएं फिर से शुरू की गई हैं। जल्द ही पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच भी हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 445084 79166Satisfying posting. It would appear that plenty of the stages are depending upon the originality aspect. Its a funny thing about life if you refuse to accept anything but the best, you quite often get it. by W. Somerset Maugham.. 263796

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *