Breaking News
aims director

एम्स निदेशक की भविष्यवाणी दिसंबर 2021 तक रह सकता है कोरोना

aims director

देहरादून / ऋषिकेश (दीपक राणा)। कोरोना का प्रभाव आने वाले साल दिसंबर 2021 तक रह सकता है। लिहाजा इस महामारी के साथ हमको रहने की आदत डालनी होगी, दरअसल यह भविष्यवाणी किसी और ने नहीं बल्कि एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने की है। शुक्रवार को दुनिया भर के 250 विशेषज्ञों के सामने वेबीनार को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।एक और दुनिया में अलग-अलग देश कोविड-19 की वैक्सिंग बनाने का दावा कर रहे हैं। वही एम्स ऋषिकेश के निर्देशक प्रोफेसर रविकांत का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। जबकि इसके उलट आज विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सामान्य तौर पर कोविड-19 के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है वेबीनार को संबोधित करते हुए ऋषिकेश के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि कोविड 19 दिसंबर 2021 तक रह सकता है। शुक्रवार को दुनिया भर के 250 विशेषज्ञों वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वह मनोरंजन से जुड़े उपकरणों व सकारात्मक वीडियो संदेश आदि माध्यमों से स्वयं को जोड़कर अपनी दिनचर्या को व्यस्त रखें।कहा कि कोविड काल में हमें शारीरिक के संग मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहना होगा। इसके अलावा यूके की नेशनल स्वास्थ्य सर्विस से जुड़ी मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ एम एन चावला ने कोविड काल में नियमित तौर पर ध्यान व व्यायाम को अपनाने की सलाह दी है। निदेशक यूर्सक डॉ दुर्गेश पंत ने बताया कि माता पिता भावनात्मक तौर पर बच्चों को समझें आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार ने सुझाव दिया। कि महिलाओं को एकाकीपन दूर करने के लिए परिवारिक सदस्यों को शामिल करना चाहिए इस तरह तनाव कम कर सकते हैं।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 461599 927068I truly dont accept this certain article. Nonetheless, I had searched with Google and Ive found out that you are appropriate and I had been thinking within the improper way. Maintain on creating top quality material comparable to this. 636860

  2. 954511 710271Id have to talk to you here. Which isnt something Which i do! I love to reading a post that should get men and women to think. Also, thank you for allowing me to comment! 160856

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *