Breaking News
vote for

मतदान में अपनी भागीदारी निभाने के बाद, दुनिया से चल बसी 104 वर्षीय जसोदा देवी

vote for

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के बाद कुरछोला गांव की 104 वर्षीय जसोदा देवी दुनिया से चल बसी। शुक्रवार सांय उनका निधन हो गया। गांव के लोगों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।लोकतंत्र में हर मतदाता का अत्यंत ही महत्व है। इसलिए रुद्रप्रयाग जिला निर्वाचन ने सौ साल पार करने वाले मतदाताओं को इस बार विशेष सुविधा और सम्मान दिया। 11 अप्रैल को मतदान के लिए जखोली ब्लॉक के कुरछोला गांव की 104 वर्षीय जसोदा देवी को अपने पोलिंग बूथ कुरछोला तक लाने के लिए डीडीआरएफ के दो जवानों के साथ ही परिजन भी शामिल थे। उन्होंने अच्छी तरह वोट दिया और इसके बाद घर में उस दिन ठीक रही। दूसरे दिन यानी 12 अप्रैल को सांय 4 बजे जसोदा देवी का निधन हो गया। बतातें चलें लोकसभा चुनाव में जिले में सौ साल पार करने वाले 7 महिला वोटर थे। इनमें से 6 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऊखीमठ ब्लॉक की क्यूंजा गांव की 103 वर्षीय चैता देवी गंभीर बीमारी के चलते मतदान नहीं कर सकी। जबकि बीना निवासी 102 वर्षीय गौरा देवी भाणाधार निवासी 104 साल की घुंघरा देवी, हडेटीखाल की 100 वर्षीय मूली देवी, अगस्त्यमुनि नाकोट की 102 वर्षीय पूरणी देवी औश्र सतेराखाल की 101 वर्षीय रघुनाथी देवी ने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

3 comments

  1. 684342 799994Awesome inkling Grace! ego was luxurious youd bring about this about your biz bump into upstanding lineage. We reason you! 401830

  2. 3857 405420Hello! Ive been reading your web website for a whilst now and lastly got the courage to go ahead and give you a shout out from Kingwood Texas! Just wanted to say keep up the very good work! 756768

  3. 653833 787163Im glad I discovered your post. I would never have created sense of this subject on my own. Ive read several other articles on this topic, but I was confused until I read yours. 989230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *