Breaking News
Kajol Agrawal 5545

समंदर की गहराइयों में पति संग रोमांस करती नजर आई अभिनेत्री काजल अग्रवाल

Kajol Agrawal 5545

(फिल्मी दुनिया) । अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी है और इन दिनों वह अपने पति के साथ मालदीव में हनीमून इंजॉय कर रही है। अपनी जिंदगी के इन खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा भी कर रही है।
कुछ खूबसूरत तस्वीरों को उन्होंने एक बार फिर फैंस के साथ गुरुवार को साझा की है। इन तस्वीरों में काजल एक ऐसे बैडरूम में है जो समंदर से घिरा हुआ है और उसके आस-पास मछलियां तैर रही है। इन तस्वीरों में वह अपने पति के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इन तस्वीरों में काजल समंदर की गहराइयों में अपने पति के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा हैं। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू पिछले महीने 30 को शादी के बंधन में बंधे थे।
कोरोना महामारी की वजह से दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद थे और दोनों ने बहुत सिम्पल तरीके से शादी रचाई थी, जो काफी चर्चा में भी रही। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ मुंबई सागा में नजर आएंगी।

Check Also

Rola obsługi klienta w zapewnianiu satysfakcji w betcasino

W artykule omówimy znaczenie obsługi klienta w kontekście satysfakcji graczy w betcasino. Zbadamy, jak wysoka …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *