Breaking News
amit shah

पंतजलि योगपीठ के आचार्यकुलम भवन का शाह ने किया उद्घाटन

amit shah

हरिद्वार (संवाददाता)। पंतजलि योगपीठ पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरिद्वार पहुंच चुके हैं। शाह स्वामी रामदेव के पंतजलि योगपीठ में आचार्यकुलम के एक भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं। अमित शाह के योगपीठ पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।
गुरुवार को पंतजलि योगपीठ पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अमित शाह ने आचार्यकुलम के एक नए भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर शाह ने एक हवन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। जिसमें उनके साथ स्वामी रामदेव, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरिद्वार सांसद निशंक के अलावा कई लोग मौजूद रहे।
बता दें कि अमित शाह इस समारोह में लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद उनका आज रात्रि विश्राम भी पतंजलि में होगा। पतंजलि योगपीठ में शाह भाजपा के पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा कर सकते हैं।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हरिद्वार दौरा राजनीतिक मायनों में भी काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि बीते दिनों स्वामी रामदेव ने एक निजी समाचार चैनल में यह बयान दिया था कि वह 2019 में किसी भी पार्टी और खासकर बीजेपी का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाह की बाबा रामदेव से यह मुलाकात इन दूरियों को कम कर सकती है। अमित शाह ने किया पंतजलि योगपीठ के नए आचार्यकुलम भवन का उद्घाटन।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरिद्वार पहुंच चुके हैं। शाह स्वामी रामदेव के पंतजलि योगपीठ में आचार्यकुलम के एक भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं। अमित शाह के योगपीठ पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।
गुरुवार को पंतजलि योगपीठ पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अमित शाह ने आचार्यकुलम के एक नए भवन का शिलान्यास किया. इस मौके पर शाह ने एक हवन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। जिसमें उनके साथ स्वामी रामदेव, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरिद्वार सांसद निशंक के अलावा कई लोग मौजूद रहे।
बता दें कि अमित शाह इस समारोह में लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद उनका आज रात्रि विश्राम भी पतंजलि में होगा। पतंजलि योगपीठ में शाह भाजपा के पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा कर सकते हैं।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हरिद्वार दौरा राजनीतिक मायनों में भी काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि बीते दिनों स्वामी रामदेव ने एक निजी समाचार चैनल में यह बयान दिया था कि वह 2019 में किसी भी पार्टी और खासकर बीजेपी का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाह की बाबा रामदेव से यह मुलाकात इन दूरियों को कम कर सकती है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 94663 565599I observe there is lots of spam on this weblog. Do you require assist cleaning them up? I may aid among classes! 195578

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *