Breaking News
909nwn

नाबालिग का अपहरण कर शादी रचाने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार

909nwn

हरिद्वार  (संवाददाता)। नाबालिग का अपहरण कर शादी रचाने की तैयारी कर रहे आरोपी को पुलिस ने रुड़की कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मायापुर क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण किया था। बीते दिनों ऋषिकुल के पास से एक नाबालिग का अपहरण हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि एक युवक गुरजीत पुत्र सूरजभान निवासी घरौंडा करनाल हरियाणा उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया। बेटी नाबालिग थी। मामले की जांच मायापुर चौकी प्रभारी विक्रम धामी को दी गई। आरोपी की लोकेशन पहले पंजाब मिली। पुलिस आरोपी की तलाश में पंजाब रवाना हुई। तभी सर्विलांस के माध्यम से पता चला कि आरोपी रुड़की में है। पुलिस ने आरोपी को रुड़की कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाबालिग से रुड़की में जबरन शादी रचाने की तैयारी कर रहा था। कोतवाली प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग के बयान दर्ज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

3 comments

  1. I used to be really into this topic back when I lived in West Virginia. This is an excellent, an eye-opener for sure! I really like your article. Nice read.

  2. I truly appreciate this post.

  3. I enjoyed reading this.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *