Breaking News
water

नहीं मिला शहरवासियों को पीने का पानी

water

टिहरी (संवाददाता) । नए साल के पहले दिन शहरवासियों को पीने का पानी नहीं मिल पाया। यहां जल संस्थान द्वारा की जाने वाली नियमित पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग पीने के पानी के लिए डाइजर और छमुंड स्थित प्राकृतिक स्त्रोत और हैंडपंप से पेयजल आपूर्ति करते नजर आए। मास्टर प्लान सिटी नई टिहरी में यूं तो आये-दिन ही पेयजल समस्या रहती है। सोमवार को नये साल के पहले दिन ही शहरवासियों को पीने का पानी नहीं मिल पाया। यहां जल संस्थान द्वारा टिहरी झील से पानी की पंम्पिंग की जाती है, जो जीरो प्वाइंट से होकर पहले भैदोगी, फिर बागी, से आईटीआई कॉलोनी और बाद में पिकनिक स्पॉट पहुंचता है। फिर यहां सप्लाई टैंक के माध्यम से शहर में पेयजल आपूर्ति की जाती है। जिस पर जल संस्थान प्रतिमाह लाखों रुपए खर्च करता है। कई बार पंपिंग न होने के कारण शहरवासियों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता है। सोमवार को नये साल के पहले दिन लोग पेयजल आपूर्ति का इंतजार करते रहे, लेकिन आपूर्ति नहीं हुई। साल के पहले दिन लोग सब अच्छा होने की कामना करते हैं, लेकिन साल के पहले दिन ही आपूर्ति न होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। जिसके चलते लोगों को डाइजर और छमुंड स्थित प्राकृतिक स्त्रोत और हैंडपंप से पेयजल आपूर्ति करने के लिए मजबूर होना पड़ा। रविवार रात को सांई चौक के पास लाईन फट गयी थी। जिसे देर रात तक वैल्डिंग करके ठीक किया गया। जिसके कारण पंपिंग कम समय के लिए ही हो पायी। अस्पताल और स्कूल अिद में पेयजल आपूर्ति की गयी है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 829246 881526It can be tough to write about this topic. I believe you did an outstanding job though! Thanks for this! 543782

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *