Breaking News
bjp 555

भाजपा के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला आयोजित

– जन-जन तक सही पक्ष पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: गोयल

bjp 555

देहरादून । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं महानगर मीडिया समन्वयक विनय गोयल ने भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित देहरादून महानगर के विधानसभा एवं मंडलों के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला में पार्टी के मूल विचार को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज हमारा देश राजनीतिक, शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से बदलाव का साक्षी बन रहा है हम आत्मनिर्भर भी बने हैं और विश्व में देश की छवि भी निखरी है।
पार्टी के मीडिया एवं सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि इस विचार को विभिन्न संचार माध्यमों इलेक्ट्रॉनिक चैनल, समाचार पत्रों, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं ताकि आजादी के बाद से चली आ रही उस व्यवस्था में परिवर्तन लाया जा सके जिसमें बहुसंख्यक होने के बावजूद भी एक डर में यह देश जिया है और जिसमें हमें ऐसी शिक्षा दी गई थी जहां आतताईयों को नायक और राष्ट्र के लिए संघर्ष करने वालों को खलनायक बताया गया ऐसे परिदृश्य को बदला जाना आवश्यक है इसकी शुरुआत हो चुकी है अब इसे और आगे बढ़ाना है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने प्रभारियों को सोशल मीडिया की महत्व बताते हुए देश एवं पार्टी हित में सकारात्मक कार्य करने को प्रेरित किया। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा की 2022 का चुनाव सर पर है हमें अभी से इसकी तैयारी करनी है और केंद्र मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राज्य मैं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में चल रही सरकारों द्वारा समाज एवं देश हित में किए गए कार्यों को विभिन्न समाचार माध्यमों के द्वारा लोगों में प्रचारित करना है। मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने इस अवसर पर सकारात्मक समाचारों को कैसे फैलाना है और नकारात्मक समाचारों को कैसे साइडलाइन करना है के बारे में सभी मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारियों को टिप्स दिए। उनियाल ने प्रभारियों को निरंतर अध्ययन करने का परामर्श दिया ताकि अपनी बात तर्क एवं तथ्यों के साथ समाचार माध्यमों में रखी जा सके। कार्यशाला में कमली भट्ट नीलू साहनी अंकिता शर्मा सूरज बिष्ट पुष्प राज ध्यानी रोहित कुमार आईसी पांडे भुवनेश कुकरेती ममता अग्रवाल देवरानी वत्सल कुमार भगत सिंह भंडारी श्यामसुंदर चैहान विनोद देवली संजय थापा पीआर भट्ट सहित सभी विधानसभा व मंडलों के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. I got what you mean , appreciate it for putting up.Woh I am happy to find this website through google.

  2. 792643 298319Right after study a number of the websites together with your website now, and that i genuinely appreciate your method of blogging. I bookmarked it to my bookmark site list and are checking back soon. Pls have a appear at my web page likewise and let me know in case you agree. 300817

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *