Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
– गुपकार को मिला बहुमत

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव में मतगणना का दौर लगभग पूरा हो चुका है। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए काफी खास रहा। भले ही गुपकार गठबंधन ने बहुमत हासिल करने में सफलता हासिल कर ली है, लेकिन 74 सीटें जीतकर भाजपा यहां पर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। क्षेत्र के हिसाब से देखा जाए, तो बीजेपी कश्मीर घाटी में कोई कमाल नहीं दिखा सकी है।280 सीटों पर हुए चुनाव में 276 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। गुपकार गठबंधन की बड़ी पार्टियां नेशनल कॉन्फ्रेंस को 67, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 27 और कांग्रेस ने 26 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। इस प्रदर्शन पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने लिखा शांति और निष्पक्ष तरीके से पूरे हुए चुनाव लोकतंत्र की जीत है, लेकिन जमीनी हकीकीत सामान्य से कहीं दूर थी, जिसके खिलाफ गुपकार गठबंधन ने चुनाव लड़ा था वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने कहा जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव से जो रुझान सामने आए हैं, वह गुपकार को काफी उत्साह देने वाले हैं। उन्होंने लिखा बीजेपी ने इसे आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को लेकर प्रतिष्ठा का मुद्दा बना दिया था। अब लोगों ने जवाब दे दिया है और यह उन लोगों के लिए है, जो इन आवाजों को ध्यान से सुनने के लिए लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं।
The National News
861374 90665You completed several good points there. I did specific searches on the concern and discovered a lot of individuals go in conjunction with along with your blog. 91660