Breaking News
pok 11

पाक ने नौशेरा सेक्टर में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

-भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

pok 11

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। आज राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का एक बार फिर उल्लंघन किया है। इस दौरान एक भारतीय जवान शहीद हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर उधर में जमकर गोलाबारी की, जिसमें सुरक्षाबल के एक जवान की जान चली गई है।
सूत्रों ने मुताबिक पाकिस्तान की ओर से नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी। हालांकि भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इलाके को अलर्ट पर कर दिया गया है। सुरक्षबलों ने इलाकों की घेराबंदी कर ली है।
बता दें कि पाकिस्तान की ओर से इस महीने में तीन से चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। 13 नवंबर को पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था, जिसमें भारत के 5 जवान और 6 आम नागरिकों की मौत हो गई थी। जिसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 सैनिकों को मार गिराए थे। इतना ही नहीं भारतीय सेना ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि कैसे उन्होंने पाकिस्तानी सेना के बंकर और टैंट को उखाड़ दिए हैं।
वहीं जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 19 नवंबर को सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में भारतीय सेना ने चार आतंकवादियों को मार गिराए। ये चारों आतंकी नगरोटा में राजामार्ग पर स्थित बान टोल प्लाजा के पास एक ट्रक में छिपे हुए मिले थे। सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि हाईवे से होकर आतंकी घाटी की ओर जा रहे थे। चेक पोस्ट सुरक्षाबलों द्वारा नाकाबंदी देखने के बाद आतंकियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकवादी भारत सेना ने ढेर किए थे।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

2 comments

  1. 470408 175200What a lovely weblog. I will surely be back. Please maintain writing! 925819

  2. 661457 918349you use a wonderful weblog here! do you wish to earn some invite posts on my small weblog? 64633

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *