Breaking News
int

सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित

int

सिंगापुर  । सिंगापुर में एक भारतीय समेत चार विदेशी नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं । भारतीय नागरिक वतन वापसी के लिये उड़ान पकडऩे से पहले हुई जांच में संक्रमित पाया गया है । बुधवार को मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी दी गयी है ।
द स्ट्रेट टाइम्स की खबर के अनुसार, प्रशिक्षण रोजगार पास धारक को घर पर रहने के लिये नोटिस जारी किया गया था, और यह अवधि नौ अक्टूबर को समाप्त हो गयी और 12 अक्टूबर को भारत लौटने से पहले जब उसकी जांच की गयी तो उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।
खबर में कहा गया है कि वह नौ से 12 अक्टूबर के बीच छात्रावास ड्रीम लॉज में ही रहा लेकिन वह ‘नेशनल युनिवर्सिटी हेल्थ सिस्टम गया था ।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बाकी तीन लोगों में भारत, फ्रांस एवं ब्रिटेन से आये व्यक्ति शामिल हैं ।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन चारों के सिंगापुर आने के बाद उन्हें 14 दिनों तक घर में रहने का नोटिस जारी किया गया था और इस अवधि के बाद चारों संक्रमित पाये गये हैं । सिंगापुर में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 57,884 हो गयी है ।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *