
अभिनेत्री रवीना टंडन कोरोना महामारी के बीच एक वेब सीरीज की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में इसकी शूटिंग होगी।
फिलहाल इस वेब सीरीज के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है।
रवीना ने कहा, मैं शूटिंग को फिर से शुरू करने के लिए उत्सुक हूं, लेकिन हमारे लिए सावधानी बरतना जरूरी है। हमने सभी कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यात्रा की। व्यक्तिगत रूप से मैं कोविड महामारी के समय में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सतर्क हूं और यूनिट की पूरी टीम और कलाकार सख्त सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करेंगे।
रवीना की अगली फिल्म केजीएफ : चैप्टर 2 है, जो कन्नड़ स्टार यश द्वारा अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ : चैप्टर 1 का फॉलोअप है। अभिनेता संजय दत्त दूसरे भाग में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
The National News
553973 662269Hi! Someone in my Facebook group shared this web site with us so I came to check it out. Im undoubtedly loving the information. Im book-marking and will probably be tweeting this to my followers! Outstanding weblog and great style and style. 145776