Breaking News
cm 6665

सीएम ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी

cm 6665

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा है कि देश की राजभाषा हिन्दी हमारे सम्मान और स्वाभिमान की भाषा है। आज वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी है। किसी भी देश की मातृभाषा ही अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ने में मददगार होती है। हिन्दी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यालयों एवं बोलचाल में सभी को हिन्दी का प्रयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा का और तेजी से प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। आइये हिन्दी दिवस के अवसर पर हम अपने दैनिक जीवन में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लें।

hindi diwas

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *