Breaking News

बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए पहाड़ी अनाज व दालें दे रही उत्तराखंड सरकार

बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए हर साल सितंबर में पोषण माह आयोजित होता है। इस वर्ष उच्च पोषण क्षमता वाले स्थानीय अनाजों व दालों को प्रोत्साहित करने हेतु #Local4Poshan का संकल्प लिया गया है। उत्तराखंड में पहले से ही भट्ट, गहथ, मंडुआ,जौ,चौलाई आदि उच्च पोषण क्षमता वाले अनाजों व दालों से बने उत्पाद कुपोषित बच्चों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को ‘अम्मा की स्मृतियों से’ नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खाद्यान्नों से बनने वाले परंपरागत व्यंजनों को बनाने की तकनीक को नई पीढ़ियों तक हस्तांतरित करने के साथ ही इन व्यंजनों की पौष्टिकता के बारे में जागरूक करना भी है।

-त्रिवेंद्र सिंह रावत
मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

 

Check Also

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

-उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित -बुधवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *