Breaking News
royal stag

अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए ,एक अभियुक्त गिरफ्तार

royal stag

देहरादून/ ऋषिकेश (दीपक राणा)| श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री/तस्करी तथा शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| इसी अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा उपरोक्त आदेश-निर्देशों से अवगत कराते हुए टीम गठित कर अवैध रूप से शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध तथा शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था|

इसी क्रम मे आज दिनांक 06-09-2020 को अवैध रूप से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग की 16 बोतल की तस्करी करते प्राइमरी स्कूल हरिपुर कला के पास से एक अभियुक्त जितेंद्र कुमार पुत्र आजाद सिंह निवासी 287/1 वार्ड नंबर 20 गली नंबर 10 अमरगढ़ कॉलोनी नई करनाल रोड कैथल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया| अभियुक्त के विरुद्ध धारा-60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया|
*नोट*-अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है|

अभियुक्त का नाम पता
जितेंद्र कुमार पुत्र आजाद सिंह निवासी 287/1 वार्ड नंबर 20 गली नंबर 10 अमरगढ़ कॉलोनी नई करनाल रोड कैथल हरियाणा

बरामदगी
16 बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *