Breaking News
lpg

आम आदमी को बड़ी राहत: सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर

lpg

नईदिल्ली । एक ओर जहां कोरोना महामारी के चलते देश भर में महंगाई ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सितंबर महीने के लिए जारी की गई एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों ने बड़ी राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 594 रुपये पर स्थिर है। अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी स्थिर है। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आई है। आईओसी की वेबसाइट पर दिए गए प्राइस के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 2 रुपये तक सस्ता हो गया है।
कोलकाता और मुंबई में भी दाम 2 रुपये घटकर क्रमश: 1196.50 रुपये और 1,089 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का दाम 3 रुपये घटकर 1250 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।
बता दें कि रसोईं गैस की दर भी एक जुलाई के बाद नहीं बढ़ी है। एक जुलाई को गैर सब्सिडी वाला 14.2 किलो गैस का सिलेंडर दिल्ली में एक रुपये बढ़ा कर 594 रुपये के भाव कर दिया गया था। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतें एक जुलाई से क्रमश: 594 रुपये, 620.50 रुपये, 594 रुपये और 610.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई हैं। रसोईं गैस फरवरी में 858.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गयी थी। ग्राहकों को साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *