
नईदिल्ली । आईपीएल का 13वां संस्करण यूएई में 19 सितम्बर से शुरू होना है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राहत भरी खबर आई है। टीम के सीईओ केएस विश्वनाथन ने मंगलवार को बताया कि दो खिलाडिय़ों समेत सभी 13 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि इससे पहले सीएसके के कुल 13 सदस्य संक्रमित पाए गए थे, जिसमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे।
चेन्नई टीम के दो खिलाडिय़ों सहित 13 सदस्य हाल में पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। टीम का शुक्रवार से शुरू होने वाला अभ्यास शिविर एक सितम्बर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आईपीएल की अन्य सभी टीमें अपना अभ्यास शुरू कर चुकी हैं और केवल चेन्नई का अभ्यास शुरू नहीं हुआ है। वैसे टूर्नामेंट में 18 दिन शेष रहते इसक कार्यक्रम भी अभी घोषित नहीं हुआ है।
सोमवार को किये गए टीम के सभी सदस्यों के दो अतिरिक्त टेस्टों में पहले टेस्ट का मंगलवार सुबह नतीजा नेगेटिव आया है। दूसरा टेस्ट तीन सितम्बर को होगा। जो खिलाड़ी और सदस्य पहले पॉजिटिव पाए गए थे वे ताजा टेस्टों का हिस्सा नहीं थे। पहले पॉजिटिव पाए गए 13 सदस्यों को दो सप्ताह के अनिवार्य क्वारंटीन से गुजरने के बाद दो टेस्ट से गुजरना होगा और दोनों टेस्ट का परिणाम नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें टीम से जुडऩे की अनुमति दी जायेगी।
The National News
550714 34074Now we know who the ssebnile 1 is here. Great post! 118109
273296 651774I really like this info presented and possesses given me some type of resolve forpersistance to succeed i genuinely enjoy seeing, so sustain the exceptional work. 939659