Breaking News
Default

बच्ची का अश्लील विडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Default

फरीदाबाद । 9वीं की स्टूडेंट को कार सवार युवकों ने अपहरण कर अश्लील विडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगे। आरोपी युवक ने कई नंबरों से बच्ची को फोन कर विडियो सोशल साइट पर डालने की धमकी देकर 5 हजार रुपये ऐंठ लिए। बार-बार रुपये की डिमांड से बच्ची परेशान रहने लगी तो उसकी मां ने कारण पूछा। इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। बच्ची के परिजनों ने घटना की जानकारी एनआईटी थाने मे दी, जिसके बाद केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू हुई। बल्लभगढ़ निवासी 13 वर्षीय लड़की सेक्टर 21ए स्थित एक प्राइवेट स्कूल में स्टूडेंट है। स्टूडेंट की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से परेशान दिख रही थी। स्कूल से लौटने के बाद वह हर समय गुमसुम रहती थी। बेटी की परेशानी को देखकर उसने प्यार से उससे पूछताछ शुरू कर दी, जिस पर बेटी ने उनको बताया कि पिछले साल दिसंबर में बस से उतरते समय उसका आई कार्ड जमीन पर गिर गया था। कार्ड उठाने के लिए वह झुकी तभी डबुआ कॉलोनी निवासी अजय ने उसका कॉलर पकड़ कर समीप खड़ी कार में डाल लिया। कार में अजय के अलावा ड्राइवर सीट पर एक लड़का और बैठा था। आरोप है कि कार में बैठते ही अजय ने उसके मुंह पर रूमाल रख दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे नहीं पता लगा कि कहां ले जाया गया और आरोपी उसे छुट्टी के समय छोड़ कर चला गया। एनआईटी थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर मित्र पाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *