Breaking News

कच्ची शराब बनाने की भट्टी पकड़ीं, 500लीटर लाहन किया नष्ट

Image result for कच्ची शराब बनाने की भट्टी पकड़ीं

हरिद्वार  (संवाददाता)। पथरी क्षेत्र के गांव सहदेवपुर में पुलिस टीम ने छापेमारी कर शराब बनाने की भ_ियां को पकड़ा है। मौके से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण सहित शराब बनाने की भ_ी को कब्जे में लेकर पांच सौ लीटर लाहन नष्ट किया है। पुलिस के अनुसार रविवार रात को गांव सहदेवपुर के नजदीक जंगल और गांव के निकट बड़े पैमाने पर शराब बनाई जा रही थी। मुखबिर के बताए स्थानों पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण सहित कई शराब की भ_ियां पकड़ी। पुलिस ने मौके पर पांच सौ लीटर लाहन को नष्ट कर दिया है। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले भी गांव के नजदीक से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हो चुकी है। पथरी एसओ सुखपाल सिंह मान ने बताया सूचना पर गांव के नजदीक खेतों में छापेमारी की गई। जहां पर लाहन को नष्ट कर शराब बनाने वाले उपकरण व भ_ियों को कब्जे में लिया है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 886392 127344Youll notice several contrasting points from New york Weight reduction eating strategy and every 1 one may be valuable. The initial point will probably be authentic relinquishing on this excessive. shed weight 727141

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *